फरीदाबाद: राहुल गांधी के खिलाफ भाजपा का धरना प्रदर्शन
रिपोर्ट- हृदयेश सिंह, फरीदाबाद
फरीदाबाद: रविवार को भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देश पर भाजपाइयों ने राफेल के मुद्दे पर सेक्टर-12 स्थित लघु सचिवालय पर जमकर धरना प्रदर्शन किया | राफेल पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र सरकार को क्लीन चिट दे दी है | भाजपा ने धरने में कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से माफी मांगने की मांग की | इसके विरोध में प्रदर्शन कर रहे भाजपाइयों ने जमकर कांग्रेस के खिलाफ नारेबाजी की |
धरने की अध्यक्षकता जिलाध्याक्ष गोपाल शर्मा ने की | इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी द्वारा राफेल विमान सौदे में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर अनर्गल आरोप लगाने का जवाब देश की जनता ने पहले ही दे दिया था और अब सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका भी खारिज हो जाना इस बात का प्रणाम है कि इन आरोपों में कोई दम नही है |
उन्होंने ऐसा करके देश की जनता का अपमान ही नहीं किया देश की गरिमा को भी धूमिल किया है अत:हम मांग करते हैं कि उन्हें यदि जरा भी शर्म है तो बिना विलंब के तुरंत देश की जनता से हाथ जोड़कर माफी मांगे | इस दौरान बड़खल विधायक सीमा त्रिखा,तिगांव के विधायक राजेश नागर,महापौर सुमन बाला,पूर्व विधायकों में राजेंद्र सिंह बीसला,नगेंद्र भड़ाना,टेकचंद शर्मा,पूर्व चेयरमैन अजय गौड़,नीरा तोमर,महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीना पांडे,पूर्व जिलाध्यक्ष अनीता शर्मा,जिला उपाध्यक्ष वजीर सिंह डागर,व मूलचंद मित्तल,जिला मीडिया प्रभारी अनिल प्रताप सिंह,हरिंदर भड़ाना,मनोज बालियान,अनिल नागर,अमित मिश्रा,अमित आहूजा,धर्मराव,संजीव भाटी,पार्षद मनोज नासवा,बीर सिंह नैन ये सभी लोग मौके पर मौजूद थे|