यूपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पड़ा भारी, अधिकारी बर्खास्त


यूपी सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर पोस्ट डालना पड़ा भारी, पीसीएस अधिकारी बर्खास्त


 


 


 


                      -: खास बातें :-



  • एक अफसर को सरकार के खिलाफ सोशल मीडिया पर टिप्पणी पड़ी भारी      

  • योगी सरकार की भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी, ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप


 


राज्य सरकार ने पीसीएस अधिकारी अशोक कुमार शुक्ला को सेवा से बर्खास्त कर दिया है। शुक्ला सोशल मीडिया पर सरकार के खिलाफ पोस्ट कर चर्चा में आए थे। शासन-प्रशासन की कमान संभालने वाले प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ लगातार कड़ी कार्रवाई से ब्यूरोक्रेसी में हड़कंप मचा है।


 


राजस्व परिषद में विशेष कार्याधिकारी के पद पर तैनात अशोक कुमार शुक्ला पर आरोप है कि उन्होंने हरदोई में उपजिलाधिकारी रहते हुए पांच मई 2016 को सरकारी बंजर भूमि निरस्त करके हमीदुल्लाह के पक्ष में बतौर भूमिधर दर्ज कर दी। जांच में इस आरोप की पुष्टि कर दी गई। 


 


शुक्ला के खिलाफ दूसरा आरोप है कि उन्होंने सोशल मीडिया फेसबुक पर अपनी आईडी से मुख्यमंत्री का नाम लेते हुए एक पोस्ट की। इसमें शासन स्तर पर देर रात तक बैठकें किए जाने पर सवाल उठाया गया था। जांच में इस कृत्य को सरकारी कर्मचारी आचरण नियमावली के विरुद्ध माना गया है। 


 


 


आचरण नियमावली के विरुद्ध


अशोक शुक्ला ने 5 फरवरी 2018 को फेसबुक पर लिखा था...


 


''कल मीटिंग के नाम पर अपराह्न 2 बजे से 12.40 तक बैठा रहा। आपके अधिकतर अधिकारी बीमार होते जा रहे हैं योगी जी।''


 


इसी टिप्पणी को आचरण नियमावली के विरुद्ध पाया गया है।