कैराना: बंदीगृह में महिला बंदी की तबीयत बिगड़ी, हड़कंप
पुलिस ने आनन-फानन में अस्पताल में कराया भर्ती
अस्पताल से इलाज के बाद किया गया डिस्चार्ज
रिपोर्ट- शमशाद चौधरी
कैराना: कोर्ट में तारीख पर लाई गई महिला बंदी की बंदीगृह में अचानक तबीयत बिगड़ गई। इस पर पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में बंदी को अस्पताल में भर्ती कराया। अस्पताल से उपचार के बाद उसे डिस्चार्ज कर दिया गया।
बुधवार को जिला कारागार से राजेश नामक महिला बंदी को कैराना स्थित कोर्ट में तारीख पर लाया गया था। बताया जा रहा है कि बंदीगृह में महिला की अचानक तबीयत बिगड़ गई। महिला बंदी की तबीयत बिगड़ने पर वहां तैनात पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। मामले की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंची और आनन-फानन में महिला बंदी को उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया। जहां पर चिकित्सकों ने महिला को उपचार दिया। इसके बाद उसकी तबीयत में सुधार होने पर उसे डिस्चार्ज कर दिया गया। उधर, चिकित्सकों ने बताया कि महिला को दर्द की शिकायत थी। उसे डिस्चार्ज कर दिया गया है।