कैराना: भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत


कैराना: भाजपा नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष का किया स्वागत



रिपोर्ट- शमशाद चौधरी


कैराना: कंडेला मंडल के नवनियुक्त ​अध्यक्ष का वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह व अन्य कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


   बुधवार को सरस्वती शिशु मंदिर में भाजपा कंडेला मंडल के नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश सिंह तितरवाड़ा का स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह रही। इस दौरान पर भाजपा नेत्री व अन्य कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त अध्यक्ष का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। मृगांका सिंह ने नवनियुक्त जिलाध्यक्ष पार्टी के तहत में कार्य करने की अपेक्षा की। वहीं, नवनियुक्त अध्यक्ष जगदीश सिंह ने कहा कि वह नि:स्वार्थ भाव और कर्तव्य निष्ठा के साथ पार्टी को मजबूत करने का काम करेंगे। इस अवसर पर दर्जनों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।