कैराना: भारत बचाओ रैली में जोश के साथ पहुंचे कांग्रेसी
कैराना: कांग्रेस की भारत बचाओ रैली में कैराना से दर्जनों कार्यकर्ता जोश के साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए।
शनिवार को दिल्ली में कांग्रेस की ओर से भारत बचाओ रैली को लेकर दर्जनों कांग्रेसी कार्यकर्ता नगर के मोहल्ला बेगमपुरा में स्थित वरिष्ठ इंका नेता अब्दुल हफीज के आवास पर एकत्र हुए। जहां रैली को लेकर कार्यकर्ताओं में खासा जोश देखने को मिला। इसके बाद कार्यकर्ता कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगाते हुए दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस दौरान अब्दुल हफीज, मुस्तकीम मल्लाह, नवाब बंजारा, इसराना, जावेद उस्मानी, नारायण शर्मा, डॉक्टर शबाब, नवाजिश, अकरम, इनाम आदि मौजूद रहे।