कैराना: कांग्रेस की बैठक में 'भारत बचाओ' रैली की बनाई रणनीति
रिपोर्ट- शमशाद चौधरी
कैराना: दिल्ली में आगामी 14 दिसंबर को होने जा रही भारत बचाओ रैली को सफल बनाने के लिए कैराना में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। बैठक में रैली को लेकर रणनीति बनाई गई।
कांग्रेस की ओर से 14 दिसंबर को दिल्ली में भारत बचाओ रैली प्रस्तावित है। इसको लेकर मंगलवार देर रात कैराना में वरिष्ठ इंका नेता अब्दुल हफ़ीज़ के आवास पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान कार्यकर्ताओं को रैली के उद्देश्यों के बारे में विस्तार से बताया गया। साथ ही, रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति भी बनाई गई।
वहीं, वरिष्ठ इंका नेता अब्दुल हफ़ीज़ ने कहा कि भाजपा सरकार में हर कोई परेशान हैं। इसीलिए कांग्रेस भारत बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। रैली में क्षेत्र से दो हज़ार लोगों को ले जाने के उनके प्रयास हैं।
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में सत्यम शिवम पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी, दीपक सैनी जिलाध्यक्ष शामली, अनुज गौतम नगर अध्यक्ष शामली बैठक की अध्यक्षता चौधरी रियासत राणा पूर्व राज्य मंत्री व संचालक मुस्तकीम मल्लाह ने किया।
इस दौरान नारायण शर्मा, आलम चौधरी, महबूब राणा, इकराम अंसारी, कल्लू चौधरी, नसीर अंसारी, डॉक्टर शबाब, असगर अली, समून उस्मानी, सलमान राणा, जावेद उस्मानी, इब्राहिम सिद्दीकी, नवाब बंजारा, श्रीमती सीमा देवी, श्रीमती इसराना, श्रीमती शहनाज आदि दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।