पत्रकार गुलवेज सिद्दीकी पहुंचे फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर, जताया शोक


पत्रकार गुलवेज सिद्दीकी पहुंचे फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के घर, जताया शोक



रिपोर्ट- नसीम कुरैशी, बुढाना


मुजफ्फरनगर। फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी की बहन शायमा सिद्दीकी का शनिवार कि सुबह महाराष्ट्र के पुणे में निजी हॉस्पिटल मे लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया।



मंगलवार को राष्ट्रीय हिंदी समाचार पत्र प्रवेज केसरी के संपादक गुलवेज सिद्दीकी कैराना फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के बुढ़ाना आवास पर उनकी छोटी बहन शायमा सिद्दीकी के निधन पर शोक जताने पहुंचे।



फिल्म एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी, फैजुद्दीन सिद्दीकी को धैर्य दीया। उनके साथ दैनिक अमन के सिपाही के संपादक मुशर्रफ सिद्दीकी के बड़े भाई सनव्वर सिद्दीकी ऑडियो आर्टिस्ट, नौशाद सिद्दीकी लेखक/आर्टिस व आजाद खान पत्रकार कैराना मौजूद रहे।



महराब चौधरी अध्यक्ष प्रेस क्लब कैराना रजि., मुशर्रफ सिद्दीकी संपादक दैनिक अमन के सिपाही, फिरोज खान पत्रकार मुजफ्फरनगर, मोहित कल्याणी पत्रकार मुजफ्फरनगर, महताब अब्बास प्रधान कैराना, सुनील कुमार धीमान पत्रकार कैराना, सालिम खान पत्रकार लूम्ब-बड़ौत, शमशाद चौधरी पत्रकार कैराना, सुभाष पंवार पत्रकार पानीपत ने भी टेलीफोन पर शोक प्रकट किया।