कैराना: हुकुम सिंह की प्रतिमा का ग्रेटर नोएडा में होगा अनावरण - वेस्ट यूपी के दिग्गज नेता रहे बाबू हुकुम सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण


कैराना: हुकुम सिंह की प्रतिमा का ग्रेटर नोएडा में होगा अनावरण


- वेस्ट यूपी के दिग्गज नेता रहे बाबू हुकुम सिंह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे अनावरण



कैराना। वेस्ट यूपी के दिग्गज नेता रहे स्व. सांसद बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा ग्रेटर नोएडा में स्थापित कराई जा रही है। आगामी 31 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उनकी प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा।
   हुकुम सिंह पश्चिमी उत्तर प्रदेश के दिग्गज नेता रहे हैं। उनकी राजनीति में मजबूत पकड़ थी। तीन फरवरी 2018 को हुकुम सिंह का बीमारी के चलते निधन हो गया था। वह गुर्जर बिरादरी के बड़े नेता थे। उनके दुनिया से चले जाने के बाद चाहने वाले आज भी याद करते हैं। इसी के चलते अखिल भारतीय गुर्जर संस्कृति शोध संस्थान की ओर से ग्रेटर नोएडा परी चौक पर बाबू हुकुम सिंह की प्रतिमा स्थापित कराई जा रही है। उनकी द्वितीय पुण्यतिथि से पूर्व 31 जनवरी को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह प्रतिमा अनावरण करेंगे। स्व. बाबू हुकुम सिंह की पुत्री मृगांका सिंह ने बताया कि बाबूजी की प्रतिमा का अनावरण ग्रेटर नोएडा में किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बाबूजी की कमी हमेशा खली है और खलती रहेगी। बाबूजी सर्वसमाज के नेता थे, जो आज बहुत याद आते हैं।