कैराना: केंद्रीय मंत्री ने की मृगांका से शिष्टाचार भेंट


कैराना: केंद्रीय मंत्री ने की मृगांका से शिष्टाचार भेंट



कैराना। केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर ने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह से शिष्टाचार भेंट की।
   रविवार को शामली में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह गुर्जर नागरिकता संशोधन कानून के समर्थन में तिरंगा यात्रा में भाग लेने पहुंचे थे। इसके बाद उन्होंने मायापुर फार्म हाउस पर पहुंचकर स्व. सांसद बाबू हुकुम सिंह की सुपुत्री एवं वरिष्ठ भाजपा नेत्री मृगांका सिंह से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ता लोगों में सीएए के प्रति भ्रम न फैलने दें और उन्हें जागरूक करें। केंद्रीय मंत्री ने मृगांका सिंह से कहा कि वह बाबू हुकुम सिंह की विरासत को संभाले रखने के लिए क्षेत्र में लोगों के बीच रहकर मेहनत करें। उन्होंने यह भी कहा कि क्षेत्र के लोगों की समस्याओं का समाधान कराने के लिए प्रयासरत रहें। क्षेत्रवासियों को सीएए के प्रति जागरूक भी करें। इस अवसर पर सांसद प्रदीप चौधरी, विधायक तेजेंद्र निर्वाल, जिला अध्यक्ष सतेंद्र तोमर, केंद्रीय मंत्री के भांजे चेतन सिंह उर्फ रिंकू, पवन तरार, हरबीर मलिक, कलस्यान खाप चौधरी रामपाल सिंह, जिला पंचायत सदस्य अनुज चौहान, शिवेंद्र सिंह उर्फ शिवा, पूर्व उपब्लॉक प्रमुख चौधरी गुरदीप सिंह, चौधरी सेठपाल, यशपाल पंवार, पूर्व प्रधान जगपाल सिंह, विलियम प्रधान, रामबीर प्रधान, अक्षय चौहान, संजय चौहान, रवि भारद्वाज, डा. रफल, उदय सिंह, रोहित आदि मौजूद रहे।