कैराना: पूर्व सांसद की बेटी मृगांका सिंह बनी भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्या 


कैराना: पूर्व सांसद की बेटी मृगांका सिंह बनी भाजपा राष्ट्रीय परिषद की सदस्या 


कैराना। पूर्व सांसद की बेटी मृगांका सिंह को भाजपा ने राष्ट्रीय परिषद की सदस्या बनाया है। इस पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है।



   भाजपा ने वरिष्ठ नेत्री मृगांका सिंह को राष्ट्रीय परिषद की सदस्या बनाया है। मृगांका स्वर्गीय सांसद बाबू हुकुम सिंह की बेटी है। भाजपा की ओर से उन्हें राष्ट्रीय परिषद सदस्या बनाए जाने पर उनके समर्थकों में खुशी का माहौल बना हुआ है। मृगांका सिंह का कहना है कि वह सर्वसमाज के लोगों के बीच रहकर उनके सुख, दु:ख में शामिल होंगी। उन्होंने कहा कि यदि किसी की कोई समस्या हैं, तो उनका भी निराकरण कराने के लिए वह हर समय प्रयासरत रहेंगी।