शामली: कांग्रेसियों ने मनाया प्रियंका वाड्रा का 48 वां जन्मदिवस, अस्पताल में मरीजों को फल वितरण किए
शामली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा प्रियंका वाड्रा का 48 वां जन्मदिन मनाया गया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने जिला चिकित्सालय में मरीजों को फल वितरण किए।
रविवार को शामली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा श्रीमती प्रियंका वाड्रा कांग्रेस कमेटी महासचिव का 48 वां जन्मदिवस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शामली में मरीजों को फल वितरण कर मनाया गया। इस अवसर पर जिला व शहर कांग्रेस कमेटी के समस्त पदाधिकारी व सदस्यगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर शामली जिला अध्यक्ष कांग्रेस दीपक सैनी, शहर अध्यक्ष अनुज गौतम, प्रदीप राठी, आकाश गोयल, युवा नेता, धर्मेंद्र कांबोज, रिजवान अहमद, धीरज उपाध्याय, नसीम, प्रतीक अग्रवाल, निन्ना अंसारी, सुमित सहगल, नरेश कौशिक, हारुण अंसारी, रमन शर्मा, विनोद सैनी, रामपाल पांचाल, सपन मित्तल, विक्रम भार्गव, सत्यम सैनी, आदि कांग्रेसजनों ने अपने विचार रखते हुए कार्यक्रम का समापन किया।