तीन दिवसीय किसान राष्ट्रीय अधिवेशन प्रयागराज में मुजफ्फरनगर के कार्यकर्ताओं पहुंचे
मुज़फ्फरनगर। भाकियू (अ) का तीन दिवसीय किसान राष्ट्रीय अधिवेशन 10,11,12 जनवरी 2020 को गत वर्षो की भांति प्रयागराज (इलाहाबाद) मे हुआ। जिसमे पुरे देश के 22 राज्यो के किसानो ने भाग लिया।
जिसमे राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी ञषिपाल अंबावता ने कहा कि जब तक स्वामीनाथन रिपोर्ट सी टू के आधार पर किसान वृदा पेंशन 5 हजार रुपए प्रतिमाह सम्पूर्ण भारत मे, आवारा पशुओ पर रोक, गन्ना मूल्य भुगतान, दिल्ली मे भूमि अधिग्रहण कानून के खिलाफ किसानो की समस्याओ को लेकर महामहिम राष्ट्रपति जी के नाम पंचायत मे ही जिलाधिकारी को ञापन सौपा ओर कहा कि यदि इन समस्याओ का समाधान नही तो 20 फरवरी 2020 को दिल्ली मे पुरे देश का किसान इकट्ठा होकर संसद भवन का घेराव करेगे ।
पंचायत मे राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगा प्रसाद, राष्ट्रीय महासचिव रामपाल अंबावता, युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष अशोक नागर, पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चौधरी जग्गी पहलवान, मुजफ्फरनगर जिला अध्यक्ष मौ शाह आलम, सहारनपुर जिलाध्यक्ष चौधरी नीरज, सहारनपुर युवा मंडल अध्यक्ष योगेश सिंह, मंडल महासचिव खलिक त्यागी, मुजफ्फरनगर जिला कोषाध्यक्ष इन्साफ त्यागी, शमीम खान, सोनू परवेज, अफजाल, मेहताब, नोशाद, ईमरान, मीरापूर, मौ रिजवान, नाजिम, योगेश उर्फ कप्तान, सुरेन्द्र सिंह, डा अशोक कुमार, महिला मोर्चा संतोष, ललिता चौधरी आदि मौजूद रहे।