बड़ौत: सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा पुलिस ने रोकी


बड़ौत: सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा पुलिस ने रोकी



रिपोर्ट- सालिम खान, बागपत


बड़ौत में मंगलवार को एबीवीपी कार्यकर्ताओ ने सीएए के सर्मथन में तिरंगा यात्रा निकालने का प्रयास किया। पुलिस ने उन्हें अनुमति नही होने की बात कहकर रोक दिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने हंगामा किया। काफी देर की गहमा गहमी के बाद कार्यकर्ता बिना यात्रा निकाले वहां से चले गए।


पूर्व घोषित कार्यक्रम के अनुसार मंगलवार की सुबह एबीवीपी कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में तिरंगा यात्रा निकालने के लिए एकत्र हुए। इसकी सूचना पर सीओ ओमपाल सिंह व कोतवाली प्रभारी अजय शर्मा पर भारी पुलिस बल के साथ वहां पर पहुच गए। उन्होंने एबीवीपी कार्यकर्ताओ को यात्रा निकलने से रोक दिया। पुलिस का कहना था कि उनके पास यात्रा की अनुमति नही है। बिना अनुमति के यात्रा नही निकाली जाएगी।
इस पर कार्यकर्ताओं ने वहां पर हंगामा कर दिया। कहा कि जब दिल्ली के शाहीन बाग में बिना अनुमति के धरना चल रहा है। उन्हें क्यो नही रोका गया। काफी देर तक हंगामा होता रहा। बाद में एबीवीपी कार्यकर्ता बिना यात्रा निकाले वहां से चले गए।