हरियाणा के पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद का निधन
हरियाणा के पूर्व मंत्री और फरीदाबाद से पूर्व सांसद चौधरी खुर्शीद अहमद का निधन हो गया है। मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद 86 वर्ष के थे और एक समय मेवात की राजनीति की धुरी हुआ करते थे।
चौधरी खुर्शीद अहमद के पुत्र आफताब अहमद भी 2009 में बनी भूपेंद्र सिंह हुड्डा सरकार में परिवहन मंत्री बने थे और वर्तमान में नूंह से विधायक हैं, साथ ही हरियाणा विधानसभा में कांग्रेस विधायक दल के उप नेता हैं। मरहूम चौधरी खुर्शीद अहमद को नूंह में ही आज सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। पूर्व मंत्री चौधरी खुर्शीद अहमद के निधन से नूंह के विधायक के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।