कांधला: बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम


कांधला: बुखार से पीड़ित किशोरी की मौत, परिजनों में मचा कोहराम



रिपोर्ट- फुरकान जंग


शामली। कांंधला क्षेत्र के गांव गंगेरू में बुखार के चलते 12 वर्षीय किशोरी की उपचार के दौरान मेरठ के प्राईवेट अस्पताल में मौत हो गई। किशोरी की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में किशोरी के शव को दफना दिया है। 
क्षेत्र के गांव गंगेरू निवासी इकराम की 12 वर्षीय पुत्री रानी एक सप्ताह से बुखार से पीड़ित चल रहीं थी। परिजनों ने तीन दिन पूर्व किशोरी को शामली के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। किशोरी की हालत में सुधार नहीं होने पर चिकित्सकों ने किशोरी के परिजनों को मेरठ अस्पताल में उपचार कराने की सलाह दी। बुधवार को परिजनों को किशोरी को मेरठ के एक प्राईवेट अस्पताल में भर्ती कराया था। रात्रि में किशोरी की हालत बिगड़ गई। हालत बिगड़ने पर किशोरी की गुरूवार की सुबह उपचार के दौरान मौत हो गई। किशोरी की मौत की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों ने गमगीन माहौल में मृतक किशोरी के शव दफना दिया। किशोरी की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। कस्बे के राजकीय अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डाक्टर बिजेंद्र सिंह का कहना है कि गांव में टीम भेजकर जांच कराई जायेगी।