कांधला: जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को दो दिवसीय टूर पर ले जाकर दी महाभारत की जानकारी


कांधला: जैन कन्या जूनियर हाई स्कूल के बच्चों को दो दिवसीय टूर पर ले जाकर दी महाभारत की जानकारी



कांधला। नगर के श्री 105 अनन्तमति जैन कन्या जू0हा0 स्कूल के द्वारा बच्चों को एक दिवसीय टूर के लिए पांडव नगरी हस्तिनापुर ले जाया गया। जहां पर बच्चों को वहां के इतिहास की जानकारी दी गई।
सोमवार को नगर के श्री 105 अनन्तमति जैन कन्या जू0हा0 स्कूल का एक टूर हस्तिनापुर गया। टूर के दौरान सैकडों छात्राओं के अंदर विेशेष उत्साह दिखाई दिया। हस्तिानपुर में बच्चों को भगवान महावीर की तपोभूमि के साथ कौरवों व पांडवों की राजधानी के बारे में विस्तार से समझाया गया। हस्तिनापुर के इतिहास को जानकार बच्चें रोमाचिंत हुए। वहां उन्होंने श्रृखंला में बने मंदिरों में जम्बूद्धीप, कैलाश पर्वत, सुमेरू पर्वत, त्रिमूर्ति मंदिर, ध्यान मंदिर, लोटस मंदिर, व भगवान पाश्र्वनाथ मंदिर के दर्शन किए। हीरक जयंती एक्सपे्रस में बैठकर बच्चों ने पर्दे पर जैन धर्म के बारे में जानकारी ली। पाण्डुशिला पर जाकर बच्चों ने पांडवों के बारे में जानकारी ली। टूर के दौरान स्कूल प्रबंधक संजय जैन ने बच्चों को इतिहास की जानकारी से अवगत कराते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। टूर में स्कूल प्रधानाचार्या मृदुला शर्मा के साथ स्कूल का पूरा स्टाफ मौजूद रहा।