कांधला: महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन


कांधला: महिला सशक्तिकरण कार्यशाला का आयोजन



 रिपोर्ट- फुरकान जंग


कांंधला। सोमवार को अफ़कार इंडिया फाउंडेशन के कार्यालय पर महिला सशक्तिकरण पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें नाहिद कॉलोनी, नई बस्ती, बिजलीघर, इल्यासनगर, इद्रीश बेग विहार  कैराना नाला एलम व  कांधला देहात के महिलाओं ने हिस्सा लिया। जिसमें कार्यक्रम की शुरुआत अफकार इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष एडवोकेट अकरम अख्तर चौधरी ने  महिलाओं को बताया कि हमारे समाज में महिलाओं का लगातार  अत्याचार होते रहते हैं और आजकल तो महिलाओं के रहन-सहन वेशभूषा व खान पीन पर कुछ लोग आपत्ति करने लगे हैं। क्योंकि आज हमारे यहां मीटिंग में अलग-अलग धर्मों के अलग-अलग जाति के लोग हैं। लेकिन सबका अलग अलग पहनावा  है। वह अलग अलग संस्कृति सभ्यता है। यह हमारे भारत का अनेकता में एकता है। और यह कार्यक्रम इसलिए रखा गया है कि जो हमारे महिला शक्ति संगठन की महिलाएं हैं। उनको हम किसी तरीके से एक रोजगार उपलब्ध कराया जा सके उसमें हम महिलाओं को कपड़ा सिलाई के लिए एक प्रशिक्षण देकर के कार्य किया जाएगा। ताकि जिससे ग्रामीण क्षेत्र की व शहरी क्षेत्र की महिलाएं अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए थोड़ा बहुत रोजगार उनके पास उपलब्ध हो जाए और उसमे से अपनी जरूरत का सामान खरीद सके। इस दौरान अफकार इंडिया फाउंडेशन के अध्यक्ष अकरम अख्तर चौधरी, विशाल, प्रताप सिंह देव, कुर्बान अली, अश्वनी सिंह, रिजवान सैफी, सुधा रानी, कविता, यासमीन ,मास्टर प्रदीप, सादिक आदि सैकड़ों महिलाएं मौजूद रही।