कांधला: पटाखा कांड- मृतक महिला के परिजन सीमा विवाद में उलझे
कांधला। बीते 31 जनवरी को पटाखा फैक्ट्री में मरने वाली तीनो महिलाओ का मृत्यु प्रमाण पत्र ना बनने के कारण मृतक महिलाओं के परिवार के लोगो ने नगर पालिका प्रशासन के प्रति रोष व्यक्त कर प्रदर्शन किया है। बीते 31 जनवरी की देर शाम कस्बे के मोहल्ला रायजादगान निवासी निर्मला सुरेशो व सरस्वती नाम की तीन महिलाओ सहित पांच लोगो की पटाखा फैक्ट्री में हादसे के दौरान मौत हो गई थी। जिसके बाद तीनों मृतक महिलाओ के परिजन मृतक महिलाओ का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए नगरपालिका व विकासखंड के चक्कर काट रहे है। लेकिन कोई भी अधिकारी उनकी सुनने को तैयार नहीं है। मृतक महिलाओं के परिवार के लोगो का आरोप है। मृतक महिलाओं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए 14 दिन से विकास खंड व नगरपालिका के चक्कर काट रहे है। लेकिन कोई भी अधिकारी हमारी सुनने को तैयार नही है। जब हमने नगर पालिका प्रशासन से मृतक महिलाओ के प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की तो उन्होंने कहा कि यह मामला हमारी क्षेत्र में नहीं आता है। मृतक महिलाओं का मृत्यु प्रमाण पत्र विकास खंड से बनेगा, और जब हम विकासखंड पहुंचे तो मौजूदा अधिकारी कहते हैं। कि नगरपालिका चले जाइए वहा पर मृतक महिलाओं का मृत्यु प्रमाण पत्र बनेगा पटाखा कांड में मारी गई तीनों मृतक महिलाओं के परिजन सीमा विवाद में उलझे हुए हैं। गुरुवार को तीनों मृतक महिलाओं के परिजनो नें नगरपालिका प्रांगण में प्रदर्शन करते हुए प्रशासन से मृतक महिलाओ के मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाए जाने की मांग की है। मामले में नगर पालिका ईओ ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।