कांधला: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप


कांधला: पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, वाहन चालकों में मचा हड़कंप



रिपोर्ट- फुरकान जंग


कांंधला। स्थानीय पुलिस ने शामली  एसपी विनीत जायसवाल के आदेश पर क्षेत्र की सभी चौकियों सहित कस्बे के मयूर तिराहा व दिल्ली बस स्टैंड पर वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कई वाहन स्वामीयो के चालान काटे तो कई वाहन स्वामीयों से नगद समन शुल्क वसूल किया। इस दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा। गुरुवार को उत्तर प्रदेश के डीजीपी का तबादला होते ही शामली एसपी  विनीत जायसवाल ने कांधला क्षेत्र के सभी चौकियों सहित कस्बे के मुख्य मार्गों पर वाहन चेकिंग के निर्देश दिए। कांधला थाना प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार दुबे ने चौकी प्रभारी सहित नगर के मयूर तिराहा दिल्ली बस स्टैंड पर यातायात नियमों का उल्लंघन कर रहे, वाहन स्वामियों के चालान काटे। इस दौरान पुलिस ने दर्जनों वाहन स्वामियों के चालान काटने के साथ ही कई डग्गामार वाहनों के भी चालान काटे इस दौरान पुलिस ने वाहन स्वामियों से नगद समन शुल्क भी वसूल किया। इस दौरान पुलिस के वाहन चेकिंग अभियान से वाहन चालकों में हड़कंप मचा रहा।