कांधला: रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया रालोद अध्यक्ष का जन्मदिन


कांधला: रालोद कार्यकर्ताओं ने मनाया रालोद अध्यक्ष का जन्मदिन



रिपोर्ट- फुरकान जंग


शामली। कांधला क्षेत्र के गांव डांगरौल मे रालोद कार्यक्ताओ ने गांव में राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अजीत सिंह का 81वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने केक काटकर एक दूसरे को जन्मदिन की बधाई दी। इस मौके पर रालोद छात्रसभा के जिला महासचिव राजन जावला नें कहा  रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिह  ने हमेशा किसानो मजदूरो की हमेशा सडक से लेकर सदन तक लडाई लडने का काम किया।
हमेशा मजलूमो गरीबो  के हितेषी के रूप मे आगे आकर काम किया। रालोद अध्यक्ष ने हमें सर से किसानों के हित में काम किया है। इस मौके पर दर्जनों लोगों ने पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह की विचारधाराओं पर चलने का भी संकल्प लिया। इस दौरान रालोद छात्र नेता राजन जावला, बलवीर सिह, चंदन सिह, चरण श्याम सिह, धर्मपाल, रामधन, रविन्दर, अनुपम, राजबीर, पप्पन, सहेन्दर श्याम, राजकुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।