कांधला: साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने चला विशेष अभियान


कांधला: साइबर अपराध की रोकथाम के लिए पुलिस ने चला विशेष अभियान



रिपोर्ट- फुरकान जंग


कांधला। पुलिस ने साइबर अपराध की रोकथाम के लिए एक विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के तहत पुलिस ने दर्जनों स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए व नागरिकों को पत्रक वितरित किए। साथ ही साथ साइबर क्राइम के विषय में पुलिस ने नागरिकों को जानकारी दी। दरअसल आपको बता दें कि एसपी शामली विनीत जायसवाल के निर्देश पर शामली पुलिस साइबर क्राइम की रोकथाम को लेकर विशेष अभियान चला रही है।



इस अभियान के तहत एलम पुलिस चेक पोस्ट प्रभारी सनी हुड्डा व एसआई अमन पाल सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में दर्जनों स्थानों पर पोस्टर चस्पा किए और नागरिकों को पत्रक वितरित किए। एसआई अमन पाल सिंह ने बताया कि नागरिकों को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया है, जिससे कि नागरिक होने वाली किसी भी प्रकार के साइबर अपराध से बच सकें।