कैराना में कांग्रेसियों ने सुनी किसानों की समस्या
कैराना। सोमवार को कांग्रेस पार्टी की जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज के आवास मोहल्ला बेगमपुरा कैराना में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं की एक सभा मीटिंग संपन्न हुई। जिसमें क्षेत्र के किसानों की पीड़ा को सुना गया। अब्दुल हफीज नेता ने अपने विचार रखते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने देश की जनता पर एक और कहर बरसा दिया है। उन्होंने बोलते हुए कहा कि सिलेंडर के दाम से जनता बहुत परेशान है। बेरोजगारी की भरमार है। वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार में सिलेंडरों के दाम 400 से ₹450 तक थे और देश की वर्तमान भाजपा सरकार ने ₹900 के लगभग कर दिए हैं। भाजपा सरकार गरीब मजदूर वह किसानों पर अत्याचार कर रही है। जिला उपाध्यक्ष अब्दुल हफीज के नेतृत्व में एक कांग्रेस पार्टी की सभा का आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे पूर्व राज्य मंत्री रियासत राणा, संचालन आलम चौधरी ने किया। सभा में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चल रहा पीड़ित किसान आंदोलन के फार्म भरवा कर किसानों की किसनो के फॉर्म भरवा कर किसानों की समस्याओं को भी ध्यान से सुना गया। कांग्रेस सभा में शमशीर खान, इब्राहिम सिद्दीकी, इकराम अंसारी, सलामत अंसारी, फरमान अंसारी, कल्लू, जावेद उस्मानी, सलमान राणा, गुल्लू रहमान, नारायण शर्मा, राजकुमार, डॉ शबाब, नासिर अंसारी, मुस्तकीम मल्लाह, श्रीमती सीमा, देवी, श्रीमती इसराना, श्रीमती शन्जो, रुबीना आदि कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी वह कार्यकर्ता मौजूद रहे।