शामली: पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं कार्यकर्ता-सतेन्द्र
शामली। भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत करने का आहवान किया है। इस मौके पर उन्होंने भाजपा के नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। जानकारी के अनुसार भाजपा कार्यकर्ताओं की एक बैठक सोमवार को जिला कार्यालय पर आयोजित की गयी। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष सतेन्द्र तोमर ने कार्यकर्ताओं को पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने व पार्टी को मजबूत करने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृतव में देश दिन रात तरक्की कर रहा हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से मेहनत कर प्रधानमंत्री के हाथों को मजबूत करने का आहवान किया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष ने भाजपा के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों व मंडल अध्यक्षों को बधाई दी। बैठक का संचालन दामोदर सैनी, विशेष सरोहा व पुनीत द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष शशि अरोरा, अजय संगल, आनंद पुंडीर, पंकज राणा, संगीता जिंदल, छत्रपाल कश्यप, अनुज राणा, राजेन्द्र सिंह, विवेक प्रेमी, दिवाकर कश्यप, पीयूष सैनी, सुधा, ओमप्रकाश, सुधीर मलिक, सुखचैन वालिया, पूरणचंद जाटव, अरविन्द कुमार, भूपेन्द्र चैधरी आदि भी मौजूद थे।